Thursday, February 19, 2026
17.1 C
Bhopal

शहडोल में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

शहडोल जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर जैतपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर पलट जाने से उसके चालक की दब जाने से मौत हो गई है। यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के करचुल गांव के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टेंट का सामान छोड़कर जा रहा था चालक : जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक फूलचंद सिंह भटिया गांव में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट का सामान छोड़ने गया था। वहां टेंट का सामान छोड़कर ट्रैक्टर खाली लेकर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर में ट्राली भी नहीं लगी थी जैसे ही ट्रैक्टर करचुल गांव के पास पहुंचा अचानक चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलट जाने से चालक फूलचंद सिंह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और दबने से उसकी तत्काल मौत हो गई।

घटना दोपहर एक बजे की : जैतपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि यह घटना सोमवार की दोपहर एक बजे की है उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक फूलचंद सिंह गौड़ पुत्र हीरालाल सिंह गौड़ 19 वर्ष निवासी घुनघुटा थाना जैतपुर कि इस घटना में मौत हुई है।

जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस : जैतपुर पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तत्काल मौके पर रवाना हुई और वहां पर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा है जिसके कारण यह घटना हुई है।

थाना प्रभारी बोले कर रहे हैं जांच : जैतपुर थाना प्रभारी सुदीप सोनी का इस घटना के संबंध में कहना है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा है और इस तरह की घटना हुई है जिसकी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्‍वजनों को सौंप दिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img