Monday, October 26, 2026
20.8 C
Bhopal

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में गुरुवार को बिजली की किल्लत रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य के कारण इन क्षेत्रों में 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। नेहरू नगर, प्रेमपुरा और गोविंदपुरा जैसे बड़े रहवासी और औद्योगिक क्षेत्र इससे प्रभावित होंगे।

​काम निपटा लें, इन इलाकों में रहेगा अंधेरा

​बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बिजली से संबंधित जरूरी काम (जैसे पानी भरना या चार्जिंग) समय से पहले निपटा लें। कटौती का समय अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तय किया गया है:

  • ​सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टियार्ड, राजधानी परिसर, बड़वई, कोरलवुड और आसपास के क्षेत्र।
  • ​सुबह 11 से शाम 4 बजे तक: नेहरू नगर, प्रेमपुरा, गोमती कॉलोनी, पुलिस रेडियो कॉलोनी, न्यू पुलिस क्वार्टर, गौतम नगर, प्रगति परिसर, कॉम्पर्ट प्लाजा, डीके सुरभि और जैन टॉवर।
  • ​सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (यहाँ सबसे लंबी कटौती संभावित है)।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img