Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

सतना में मुख्यमंत्री ने आदिवासी के घर खाना खाया, फीता काटकर दुकान का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सतना के रैगांव विधानसभा अंतर्गत दुर्गापुर गांव में हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने के बाद ग्राम दुर्गापुर में ही आवास योजना के हितग्राही देशराज गोड के नवनिर्मित आवास पहुंचे और उनके आवास का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राही की पत्नी तुलसा बाई को आजीविका मिशन से मिली किराना दुकान का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम दुर्गापुर में आदिवासी परिवार कल्याण सिंह गोड के निवास पर स्नेह पूर्वक भोजन ग्रहण किया। उनके साथ सांसद गणेश सिंह, प्रभारी मंत्री विजय शाह, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा महामंत्री प्रतिमा बागरी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी भोजन ग्रहण किया।

दिया हृदय से धन्यवाद : मुख्यमंत्री ने आदिवासी परिवार में भोजन ग्रहण कर कहा कि अतिथि सत्कार, स्नेह से तैयार व्यंजन और प्रेम पूर्वक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करने का आनंद आज भी हमारे ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कराए गए भोजन से अप्रतिम प्रसन्नता मिली। आपका हृदय से आभार। मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने दाल, सब्जी, पूड़ी, पापड़, सलाद का आनंद आदिवासी परिवार में लिया और कहा कि आगे भी वे इसी तरह गांवों में जाकर अपने भाई-बहनों के घरों में भोजन ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने गांव में लोगों से चर्चा की और किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे कलेक्टर के पास जाकर शिकायत करने कहा। उन्होंने कलेक्टर को भी निर्देश दिए कि ग्रामीणों की शिकायतों का तुरंत निराकरण किया जाए और लापरवाही बरती तो अधिकारियों की खैर नहीं।

Hot this week

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img