Sunday, June 21, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 जनवरी से फिर से चलने लगेगी

भोपाल से बिलासपुर के बीच 30 जनवरी से रेल सफर आसान हो जाएगा। इस दिन से ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगेगी। यह ट्रेन आठ दिनों से रद है जो 30 जनवरी तक रद रहेगी। इसके बाद पूर्व की तरह तय समय पर दौड़ने लगेगी। वहीं ट्रेन 18236 बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस एक फरवरी से चलेगी। अभी यह ट्रेन 31 जनवरी तक रद है। अप—डाउन की यह ट्रेन भोपाल और बिलासपुर दोनों के लिए अहम है। यह बीच के कई स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलती हैं।

ये तीन ट्रेनें 29 जनवरी को शाम तक नहीं चलेगी

भोपाल से इंदौर के डा आंबेडकर नगर स्टेशन और भोपाल से उज्जैन के बीच दो ट्रेनें 29 जनवरी को शाम तक नहीं चलेंगी। रेलवे ने इन दोनों ही ट्रेनों को सुजालपुर से कालापीपल के बीच ट्रैक के सुधार कार्यों के चलते निरस्त कर दिया है।

ट्रेन 19324 भोपाल—आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 29 जनवरी को नहीं चल रही है तो वहीं ट्रेन 19339 दाहोद—भोपाल एक्सप्रेस को उज्जैन तक ही चलाया जा रहा है। यह ट्रेन उज्जैन से भोपाल के बीच नहीं चल रही है। वहीं ट्रेन 18233 इंदौर—बिलासपुर एक्सप्रेस को भी 29 जनवरी को नहीं चलाने का निर्णय लिया था जिसके तहत यह ट्रेन नहीं चलाई जा रही है

यह ट्रेन 30 जनवरी को नहीं चलेगी

ट्रेन 18234 बिलासपुर—इंदौर एक्सप्रेस 30 जनवरी को निरस्त रहेगी। रेलवे ने इसकी सूचना पूर्व में ही जारी कर दी थी। निरस्त की जाने वाली इन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे उन्हें एसएमएस करके सूचना दे दी गई है।

फरवरी में नहीं चलेगी यह ट्रेन

ट्रेन 1665 रानी कमलापति—अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस को 24 फरवरी और ट्रेन 01666 अगरतला—रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस को 27 फरवरी को रद किया जाएगा। यह ट्रेन प्रयागराज मंडल में पुरानी रेल पटरियों से नई रेल पटरियों को जोड़ने के काम के चलते रद की जाएगी।

किराया लौटा रहा रेलवे

ट्रेनों को रद करने के बाद रेलवे संबंधित रेल यात्रियों का किराया वापस कर रहा है। जिन यात्रियों ने संबंधित ट्रेनों के टिकट आनलाइन बुक कराए थे उन्हें स्टेशन आने की जरूरत नहीं है, रेलवे उन्हें उनके खाते में किराया लौटा रहा है। जिन यात्रियों ने रेलवे के टिकट काउंटरों से टिकट बुक कराए थे उन्हें रेलवे काउंटरों से ही किराया वापस मिलेगा।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img