Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Bhopal

सागर में ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे कार सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

झांसी-लखनादौन फोरलेन पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बांदरी के पास ट्रक व कार की टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। ये तीनों बांदरी के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक बांदरी निवासी 24 वर्षीय अमिर खान उर्फ डब्बू, 23 वर्षीय सुरेंद्र लोधी व 22 वर्षीय वकील खान कार से सागर के पास से ढाबा से खाना खाकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। उसी दौरान मालथौन की ओर से आ रहे ट्रक ने कृषि उपज मंडी बांदरी के पास उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक व क्‍लीनर वाहन छोड़कर भाग निकले। हादसे की खबर लगते ही बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवकों को बांदरी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने चेक करने के बाद उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक ट्रक व कार की यह भिडंत इनती भीषण थी कि मौके पर ही कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ने कार को बाजू से टक्कर मारी, इससे बाजू वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गांव में छाया मातम

मंगलवार को सुबह गांव में बांदरी के तीन युवाओं के मौत की खबर तेजी से फैली। इससे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक मिलनसार स्वभाव के थे। उनके परिचित लोगों का जमावड़ा भी धीरे-धीरे लगना शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पीएम के बाद तीनों के शव उनके स्वजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Hot this week

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img