Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात बदमाश दुर्गेश यादव उर्फ जीतू (30) को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 3 महीनों से अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। उस पर भोपाल पुलिस कमिश्नर और डीसीपी द्वारा कुल 40,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

फरारी के दौरान यूपी-दिल्ली में बदला ठिकाना
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीतू हत्या के प्रयास और अवैध गैस रिफिलिंग जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र के अलग-अलग ठिकानों पर छिप रहा था। पुलिस की एक विशेष टीम उसकी पत्नी और रिश्तेदारों पर नजर रख रही थी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने धुले (महाराष्ट्र) के एक होटल में दबिश देकर उसे धर दबोचा।


गैस कालाबाजारी और गुंडागर्दी का आतंक
पकड़ा गया बदमाश न केवल मारपीट और अड़ीबाजी में शामिल था, बल्कि कोलार क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी का सिंडिकेट भी चला रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ अब तक 21 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसी धाराएं भी शामिल हैं।

3 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के नेतृत्व वाली टीम आरोपी को भोपाल लेकर आई है। माननीय न्यायालय ने उसे 3 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए उसके अन्य साथियों और अवैध धंधों के नेटवर्क का पता लगा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img