Monday, March 2, 2026
32.8 C
Bhopal

सिवनी के मोहम्मद अरशद खान बने आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा

 सिवनी मुख्यालय से 12 किमी दूर छोटे से गांव गोपालगंज के आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा बन गए हैं। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ कर लिया है। इसी साल अरशद मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में सफल हुए हैं।

वर्ष 2006 से की शुरुआत

हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान ने नईदुनिया से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत वर्ष 2006 से की थी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 16 साल के सफर में यह मुकाम हासिल किया है। इस मुकाम तक पहुंचने में पिता अशफाक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अरशद खान ने बताया कि जब वह 8 साल के थे तब उनके पिता अशफाक खान क्रिकेट खिलाने ले जाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों से भी अवगत कराया। वही सिवनी के अब्दुल कलाम खान से उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा।

2012 में मध्यप्रदेश टीम का बने हिस्सा

अरशद खान ने बताया कि वर्ष 2012 में वह मध्य प्रदेश की अंडर 16 टीम का हिस्सा बने। इसके बाद 2015 में अंडर-19 टीम में शामिल हुए। वर्ष 2017-18 में वह अंडर- 23 टीम का हिस्सा बने। वही 2022 में वह रणजी टीम में शामिल हुए हैं।

10 मैचों में लिए 36 विकेट, 400 रन भी बनाए

अरशद खान ने बताया कि वर्ष 2020 में बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर – 23 वीके नायडू स्पर्धा में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्पर्धा में उन्होंने 10 मैच खेले। इन मैचों में 36 विकेट प्राप्त किए साथ ही 400 रन भी बनाए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2020 में ही विजय हजारे ट्राफी व सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Hot this week

कानून-व्यवस्था पर CM सख्त: “MP शांति का टापू है, खलल डालने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

​भोपाल | आगामी त्योहारों—होली और रमजान—को देखते हुए मुख्यमंत्री...

65 वर्षीय महिला की हत्या और दुष्कर्म का खुलासा, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

​विदिशा | करारिया थाना क्षेत्र में बीते माह हुई...

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

Topics

कानून-व्यवस्था पर CM सख्त: “MP शांति का टापू है, खलल डालने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

​भोपाल | आगामी त्योहारों—होली और रमजान—को देखते हुए मुख्यमंत्री...

65 वर्षीय महिला की हत्या और दुष्कर्म का खुलासा, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

​विदिशा | करारिया थाना क्षेत्र में बीते माह हुई...

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img