Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

नशे में धुत ड्राइवर दौड़ा रहा था यात्रियों से भरी बस, पुलिस ने किया जब्त

इंदौर | शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती के बावजूद बस संचालकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार देर रात विजयनगर पुलिस ने एक यात्री बस को पकड़ा, जिसका ड्राइवर और क्लीनर शराब के नशे में धुत होकर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे थे। पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर और बस मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

चेकिंग में खुली पोल

​थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि शनिवार रात करीब 1 बजे रसोमा चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बस संख्या MP09FA6155 को संदेह होने पर रोका गया। जब ड्राइवर राधेश्याम (45, निवासी देवास) का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। उसके शरीर में 78.9 mg/100 ml अल्कोहल पाया गया, जो तय सीमा से कहीं अधिक है।

बिना परमिट दौड़ रही थी बस

​जांच के दौरान बस के दस्तावेज मांगे जाने पर पता चला कि गाड़ी के पास कोई वैध परमिट भी नहीं था। टीआई पटेल के मुताबिक, बस मालिक जानबूझकर बिना परमिट के बस का संचालन करवा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई:

  • धाराएं: पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं (185, 66/192A आदि) के तहत मामला दर्ज किया है।
  • जब्ती: बस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है।
  • RTO को सूचना: परमिट उल्लंघन और नशे में ड्राइविंग को लेकर आरटीओ विभाग को भी विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img