Thursday, March 5, 2026
25.6 C
Bhopal

हरी मिर्च ने दिखाए तीखे तेवर, इंदौर के खेरची बाजारों में 100 रुपये किलो बिक रही

दो-तीन दिनों से इंदौर के खेरची बाजारों में हरी मिर्च के दामों में एकाएक उछाल आ गया है। हरी मिर्च उपभोक्ताओं को 100 रुपये प्रति किलो मिल रही है। हल्की क्वालिटी मिर्च भी 90 रुपये प्रति किलो से कम में नहीं बेची जा रही। उपभोक्ता मान बैठे हैं कि मौसम गर्म होने के साथ ही शायद सब्जियों की आवक कम होने से दाम बढ़े हैं। हालांकि असल में ऐसा नहीं है। थोक मंडी और शहर के खेरची बाजारों के दाम में सीधे दोगुना का अंतर आ रहा है।

देवी अहिल्याबाई होलकर थोक सब्जी मंडी के कारोबारी इमरान राइन कहते हैं कि थोक मंडी में हरी मिर्च की आवक बीते कुछ दिनों से कमजोर पड़ गई है। पहले निमाड़ से हरी मिर्च थोक मंडी में आ रही थी। अब मौसम गर्म होते ही निमाड़ में मिर्च पकने लगी और लाल हो गई है। इससे आसपास के क्षेत्रों से हरी मिर्च की आवक कमजोर पड़ गई है। ऐसे में अब सब्जी विक्रेता महाराष्ट्र की ओर से हरी मिर्च मंगवा रहे हैं। ऐसे में माल मंडी में लाने की लागत थोड़ी ज्यादा हो गई है। हालांकि फिर भी थोक मंडी में मंगलवार को हरी मिर्च अच्छी क्वालिटी की 50 से 55 रुपये किलो बिकी, जबकि हल्की क्वालिटी की हरी मिर्च 40 से 45 रुपये किलो तक बिकी।

अभी अन्य सब्जियों के दाम में तेजी नजर नहीं आ रही। धनिये व अन्य सब्जियों की आवक बनी हुई है। लौकी 12 से 16 रुपये किलो, सूरजना फली 60-65 रुपये किलो बिक रही है। आने वाले दिनों में जब गरमी बढ़ेगी तो दामों में अच्छी उछाल आ सकता है।

Hot this week

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

बैरसिया: शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसकी साथी गिरफ्तार

​बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

Topics

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img