Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

संजय गांधी ताप गृह बिरसिंहपुर में फिर बंद हो गई 210 मेगावाट की इकाई

 बिरसिंहपुर के संजय गांधी ताप गृह में एक बार फिर 210 मेगावाट की इकाई एक बार फिर बंद हो गई है। इससे पहले तीन नंबर की 210 मेगावाट की इकाई दो दिन पहले ही बायलर ट्यूब लीकेज की वजह से बंद हुई थी। जिसका सुधार कार्य अभी नहीं हो पाया है। इस बीच सोमवार की रात करीब 11.30 इकाई बंद हो गई है। इकाई बंद होने की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है।

संजय गांधी ताप गृह की इकाईयों में लगातार तकनीकी खराबी आ रही है। पिछले छह माह में कई दफा बिजली उत्पादन इकाईयां बंद हुई है। रबी सीजन के दौरान जब बिजली की मांग अधिक होती है उस बीच इकाईयों का खराब होना सवाल खड़ा कर रहा है। इस मामले में पिछले दिनों ही संजय गांधी ताप गृह की इकाईयों के रखरखाव काे लेकर ऊर्जा विभाग से टीम गई थी। जिसने दो दिन ठहरकर इकाईयों का जायजा लिया। बता दे कि टीम ने भी जांच के दौरान कई तरह की अव्यवस्थाओं को इंगित किया है जिसके आधार पर ऊर्जा विभाग को ताप गृह के प्रबंधन पर बदलाव का निर्णय लेना है।

4 करोड़ रुपये रखरखाव पर खर्च: मप्र पॉवर जनरेशन कंपनी के संजय गांधी ताप विद्युत गृह में सामान्य रूप से 70 लाख रुपये सालाना रखरखाव पर खर्च किया जाता था। इस बार करीब चार करोड़ रुपये की राशि सालाना रखरखाव पर खर्च हुई। खास बात ये है कि महंगा मेंटेनेंस होने के बावजूद इकाई में खराबी आ रही है। महंगे मेंटेनेंस के बावजूद बार-बार खराबी की वजह अभी तक प्रबंधन भी नहीं समझ पा रहा है।

संजय गांधी ताप गृह की 210 मेगावाट की इकाई में कुछ तकनीकी खराबी आई है। इसके बायलर ट्यूब में लीकेज हुआ है। दो-तीन दिन में सुधार कर लिया जाएगा।

वीके कैलासिया, मुख्य अभियंता ओएडंएम मप्र पावर जनरेशन कंपनी

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img