Thursday, October 8, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में इब्राहिमगंज में जानलेवा हमला, हनुमानगंज पुलिस की मुस्तैदी से चंद घंटों में 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में शानदार कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई धारदार छुरी भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर को इब्राहिमगंज निवासी 38 वर्षीय प्रवीण उर्फ टोनू चौहान पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देशों पर अमल करते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की।
​थाना प्रभारी और टीम की सूझबूझ आई काम
आरोपियों को इतनी जल्दी दबोचने में हनुमानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया और सहायक उपनिरीक्षक (सउनि.) मोहम्मद युसुफ खांन की भूमिका बेहद अहम रही। इन पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व, सूझबूझ और त्वरित एक्शन का ही नतीजा था कि अपराधी भागने में नाकाम रहे और चंद घंटों में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
​पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों की पहचान गुलाम अब्बास (27) और अहमद अली (26) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी संजय नगर ईरानी डेरा इलाके के रहने वाले हैं (अहमद मूल रूप से पिपरिया का है)। मामले में पकड़े गए एक विधि विरोधी बालक (नाबालिग) और अन्य दोनों आरोपियों से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img