Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर:

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

​आरोपी नयन सिंह चंदेल ने करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए मुंबई की 25 वर्षीय युवती से दोस्ती बढ़ाई थी। बातचीत आगे बढ़ने पर दोनों ने अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए थे। इसके बाद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर 22 अगस्त को युवती को इंदौर बुलाया और उसे एम्ब्रोसिया होटल ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

​सितंबर के महीने में आरोपी नयन पीड़िता से मिलने मुंबई भी गया था और वहां भी शादी को लेकर बातचीत की थी। कुछ समय बाद वह वापस इंदौर लौट आया, लेकिन पिछले 15 दिनों से उसने युवती से सभी तरह का संपर्क बंद कर दिया और उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। अपने साथ हुए धोखे और फरेब से आहत होकर पीड़िता मुंबई से सीधे इंदौर पहुंची और लसूड़िया थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img