Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

ग्वालियर में बुजुर्गों से ठगी: एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 39 हजार, तो ऑनलाइन धोखाधड़ी से खाते से उड़े करीब 3 लाख

​ग्वालियर:

शहर में ठगी के दो अलग-अलग मामलों में शातिर बदमाशों ने दो बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर 39,500 रुपए निकाल लिए गए, वहीं झांसी रोड इलाके में ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पीड़ित के खाते से 2,99,980 रुपए पार कर दिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

​पहली घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल चौराहा स्थित अर्नब ग्रीन सिटी निवासी 65 वर्षीय मोहन सिंह तोमर के साथ हुई। वह 2 अक्टूबर की रात आनंद नगर चौराहे के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपए निकालने गए थे। बूथ के अंदर मौजूद अज्ञात युवकों ने मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 39,500 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

​दूसरी घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र की है, जहां ऑनलाइन ठगों ने एक अन्य बुजुर्ग के खाते से 2,99,980 रुपए की बड़ी रकम गायब कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

Topics

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img