Thursday, October 8, 2026
29.4 C
Bhopal

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल:

राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न करने पर पांचवीं कक्षा के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग शिक्षक राहुल गौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बच्चे के बाएं गाल और कान पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं।

​साकेत नगर में रहने वाली 40 वर्षीय शिवानी देशमुख ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कृष्णा आर्केड (ऑनडोर के सामने) स्थित ‘एडिक्सन क्लासेस’ में राहुल गौर से कोचिंग पढ़ने जाता है।

​वैन से घर लौटने पर चला पता

शिकायत के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे छात्र वैन से कोचिंग गया था और रात करीब 8 बजे घर वापस लौटा। बच्चे के बाएं गाल और कान पर चोट के निशान देखकर मां ने उससे पूछताछ की। तब छात्र ने बताया कि होमवर्क पूरा न होने पर राहुल सर ने उसकी पिटाई की है।

​घटना से आहत परिजनों ने तुरंत बागसेवनिया थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

Topics

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img