Thursday, October 8, 2026
29.4 C
Bhopal

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल:

छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन खड़ा करने के एक मामले में माननीय न्यायालय (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती मेघा अग्रवाल) ने कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी अजय उर्फ राजकुमार को धारा 304-ए भादवि के तहत दोषी मानते हुए 2 वर्ष के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती दीपिका सिंह ने की।

​क्या था मामला:

घटना 24 मई 2016 की है। माहोली ग्राम के आगे अयोध्या नगर जाने वाले रोड पर बिना किसी इंडिकेटर के एक बोलेरो पिकअप (क्रमांक MP04GA3022) लापरवाही से खड़ी की गई थी। पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन (क्रमांक MP04NE1090) के चालक का वाहन इस खड़ी गाड़ी से टकरा गया। हादसे में चालक के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

​सूचना मिलने पर छोला मंदिर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पुलिस द्वारा मौके का नक्शा तैयार करने, गवाहों के बयान लेने और वाहन को जब्त करने के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया था, जिस पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने यह सजा सुनाई है।

Hot this week

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

राजधानी में थोक व्यापारियों का ‘नो-UPI डे’, 2 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर विरोध

​राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को थोक दाल-चावल व्यापारी...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

Topics

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img