Sunday, March 29, 2026
28.1 C
Bhopal

इंदौर में भूखंड का कब्जा दिलाने के लिए जनसुनवाई में पहुंचे एक दर्जन कालोनियों के पीड़ित

भू-माफिया और कुछ बदमाश कालोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई भले ही जारी हो, लेकिन अब भी कई पीड़ित ऐसे हैं जिनको न्याय नहीं मिल रहा है। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में लगभग एक दर्जन कालोनियों के पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचे कि उनको प्लाट नहीं मिले हैं। किसी को भूखंड का कब्जा नहीं मिला तो पैसे देने के बाद भी किसी को रजिस्ट्री नहीं हुई है।

जनसुनवाई में पालाखेड़ी की स्वस्तिक रिजेंसी, गोम्मटगिरी के समीप स्थित विद्यानंद नगर, सनावदिया की श्री रामजी वाटिका, कालिंदी गोल्ड सिटी, फीनिक्स टाउनशिप सहित अन्य कालोनियों के पीड़ित पहुंचे। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, कुछ कालाेनियों में अब भी विकास कार्य पूरे नहीं हुए हैं। कालिंदी गोल्ड सिटी में एक ही प्लाट अधिक लोगों को बेच दिए गए हैं। जागृति, न्याय नगर, देवी अहिल्या श्रमिक कामगार आदि गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के पीड़ित सदस्य भी प्लाट के लिए पहुंचे थे। अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया कि प्लाट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की शिकायतों की जांच की जा रही है। सहकारी गृह निर्माण संस्थाओं के मामले में पहले भी कार्रवाई की गई थी। शिकायतकर्ताओं को उनके भूखंड का कब्जा देकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

डायरी पर प्लाट की खरीदी-बिक्री अवैध, दलालों का रेरा में पंजीयन अनिवार्य

इसी बीच कलेक्टर मनीषसिंह ने डायरी पर प्लाटों की खरीदी-बिक्री को अवैध बताते हुए धारा-144 के तहत एक बार फिर आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी कालोनाइजरों और प्रमोटरों को कालोनी में भूखंडों की बुकिंग और आवंटन से पहले अपनी आवासीय परियोजनाओं का रेरा में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। कालोनाइजरों और प्रमोटरों को आदेश दिए गए हैं कि केवल उन्हीं संपत्ति दलालों को अपने साथ संलग्न किया जाए जिनका रेरा में पंजीयन हो। डायरी या किसी अन्य गैर पंजीकृत व अनाधिकृत दस्तावेज के माध्यम से संपत्ति की बुकिंग और बिक्री की गई तो वह अवैध माना जाएगा। साथ ही ऐसे कालोनाइजरों और दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

Topics

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img