Thursday, May 14, 2026
30.1 C
Bhopal

छत्‍तीसगढ़ की राजनीति : भाजपा सांसद को फरार घोषित करने का मुद्दा पहुंचा लोस अध्यक्ष तक

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। कवर्धा मामले में राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय को फरार घोषित करने का मुद्दा लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कवर्धा कांड के बाद सांसद पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को फरार घोषित किया है। भाजपा के सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और राज्य पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय, सुनील सोनी, गोमती साय, चुन्‍नीलाल साहू, विजय बघेल और राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने लोकसभा अध्यक्ष के सामने पूरे मामले को रखा और बताया कि यह विशेषाधिकार हनन का मामला है। सांसदों ने कहा कि राजनीतिक दबाव में कवर्धा पुलिस द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। सांसद की छवि धूमिल करने और विशेषाधिकार हनन करने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि पुलिस ने राजनीतिक प्रभाव में आकर 18 धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने चुनौती दी कि पुलिस के पास यदि कोई प्रमाण है, तो वह सार्वजनिक करे। पांडेय ने कहा कि उनके सभी कार्यक्रम की जानकारी एसपी के पास जाती है। वह सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इसके बावजूद उनको फरार घोषित किया है।

पुलिस सबूत दे कि उन्होंने संवैधानिक कार्य करने से कब रोका। लोकसभा अध्यक्ष ने पूरे मामले में जानकारी लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि कवर्धा में झंडा गिराने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी। इसके बाद सांसद और भाजपा नेता उनके पक्ष में पहुंचे थे।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img