Sunday, March 22, 2026
21.8 C
Bhopal

इस फर्जी IAS से सावधान रहें लड़कियां

भोपाल की नर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने वाला उसका पति नवीन गुप्ता खुद बेहद शातिर जालसाज है। गुजरात का रहने वाला नवीन सोशल मीडिया पर खुद को केन्द्रीय सचिवालय का IAS अफसर बताता है। इसके जरिए वो लड़कियों को झांसे में लेकर पहले उनसे दोस्ती करता है। फिर शादी का झांसा देकर रेप तक करता है। उसने भोपाल की नर्स को भी IAS बताकर शादी की थी। बाद में यह कहकर छोड़ दिया कि वह पहले से शादीशुदा थी।आरोपी के अपराधों की लिस्ट बड़ी लंबी है। 9 मार्च 2022 को उसने NGO चलाने वाली दिल्ली की लड़की से अजमेर (राजस्थान) के होटल में रेप किया था। इस मामले में युवती ने शुक्रवार को अजमेर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। वो लखनऊ की युवती को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी कर चुका है। भोपाल की तीन लड़कियों से भी उसने इसी तरह की ठगी की है। उसके पिता गोपाल ने बताया कि बेटा लैब टेक्नीशियन है।

तीन महीने जेल में काट चुका शातिरनवीन गुप्ता नरसिंहपुर की रहने वाली भारती नाम की नर्स की मार्कशीट चोरी कर ले गया। इसके बाद पैसों की मांग करने लगा। भारती को भी उसने IAS बताकर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। भोपाल की हनुमान गंज पुलिस ने उसे ठगी के मामले में साल 2020 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद उसने जयपुर में ठगी को अंजाम दिया।

ऐसे चर्चा में आया शातिर नवीन

नवीन ने भोपाल कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जिसमें उसने भोपाल में रहने वाली नर्स रानी रैकवार पर फर्जी तरीके से शादी करने का आरोप लगाया है।

Hot this week

बंगले में सफाई के दौरान दूसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में रविवार...

विवाद सुलझाने गए सब-इंस्पेक्टर से अभद्रता, युवकों ने वर्दी पर डाला हाथ

ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

बंगले में सफाई के दौरान दूसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में रविवार...

विवाद सुलझाने गए सब-इंस्पेक्टर से अभद्रता, युवकों ने वर्दी पर डाला हाथ

ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

सांवेर रोड स्थित स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के सांवेर रोड स्थित नरवल क्षेत्र में...

मासूम पिल्ले की बेरहमी से पिटाई, मौत; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के लसूड़िया इलाके की पैराडाइज कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img