Saturday, August 22, 2026
24.1 C
Bhopal

जन्मदिन की महफिल में ‘बंदूक चली और गोलियां भी’, डांसरों के बीच युवक ने की हर्ष फायरिंग

ग्वालियर (बन्हेरी): जिले का बन्हेरी गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला एक जन्मदिन समारोह का है, जहां कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, ‘बंदूक चलेगी, गोली चलेगी’ गाने पर नाचते हुए एक युवक ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी।

दहशत में आ गईं डांसर

वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर दो डांसर नाच रही हैं और तीन युवक उन पर नोट लुटा रहे हैं। इसी बीच एक युवक अचानक हथियार निकालकर गोली चला देता है। धमाके की आवाज से वहां मौजूद डांसर कुछ पल के लिए सहम जाती हैं, लेकिन युवक बेखौफ होकर हवा में पिस्टल लहराता रहा।

विवादों से पुराना नाता

बन्हेरी गांव पिछले तीन साल से सरपंच विक्रम रावत की हत्या और उसके बाद हुई आगजनी जैसी घटनाओं के कारण पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हाल ही में यहाँ एक फर्जी मर्डर केस का भी खुलासा हुआ था।

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है जो रविवार को तेजी से वायरल हुआ। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक पुष्टि से बच रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। जांच जारी है कि कार्यक्रम किसका था और अवैध हथियार लेकर नाचने वाला युवक कौन है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img