Saturday, February 21, 2026
20.4 C
Bhopal

एक दशक बाद गुरु- शिष्य का मिलन देखकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

गुरु तीर्थ वंदना कुंडलपुर पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव की तैयारियों के बीच एक अद्भुत नजारा बेगमगंज, सुल्तानगंज, सिलवानी, गैरतगंज, राहतगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों जैन धर्मावलंबियों को देखने मिला। एक दशक के बाद मुनिश्री सुधा सागर अपने गुरु आचार्यश्री विद्या सागर महाराज से मिले तो गुरु-शिष्य भावुक हो गए और दोनों की आंखें नम हो गईं। इस क्षण के प्रत्यक्षदर्शियों में शामिल दिगम्बर जैन समाज के पूर्व अध्यक्षद्वय शिखर चंद्र जैन, राजकुमार जैन प्रिंस, प्रदीप जैन पीएस लल्ला, धर्मेंद्र जैन पीएस, अभिषेक चिंटू जैन, मनीष सिंघई, जीतमल जैन अटारी, दिलीप जैन, आदर्श जैन, संदीप जैन, महेंद्र जैन, वीरपुर, अभिलाषा जैन, माया जैन एवं नवोदय सेवादल कैप्टन मोंटू जैन , सत्यम जैन, राहुल जैन इत्यादि ने आकर बताया कि गुरु- शिष्य का मिलन एक दशक बाद बड़े बाबा के दरबार में छोटे बाबा आचार्यश्री के सानिध्य में देखने को मिला। वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर गुरु- शिष्य का अभिवादन किया। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के श्रेष्ठ निर्यापक मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के अद्भुत मिलन का दृश्य बड़े बाबा आदिनाथ के द्वार पर हुआ। शिष्य मुनिश्री सुधा सागर ने अपने गुरु आचार्यश्री विद्या सागर महाराज के चरणों को धोकर अपने माथे पर रख लिए। श्रेष्ठ मुनिश्री की पद बिहार में मंगल गीत गाती हुई केसरिया वस्त्रधारी सैकड़ों महिलाएं धर्म ध्वजा लिए चल रही थीं। मुनिश्री सुधा सागर महाराज के जयकारे के साथ आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के जयकारे लगाते हुए हजारों श्रद्धालु भी चल रहे थे। इससे पहले 10 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के रामटेक नागपुर में गुरु-शिष्य का मिलन हुआ था। आचार्यश्री ने अपने संबोधन में कहा कि अब भक्तों को भगवान के वशीभूत होने का समय आ गया। अपने हृदय में विराजमान बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के कार्य में जुट जाएं। कम समय भी बड़े दरबार में बड़े कम हो जाते हैं। मैंने दरबार में पहुंचकर महामहोत्सव की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की है। इस अवसर पर बेगमगंज, सुल्तानगंज, गैरतगंज, सिलवानी, राहतगढ़ से करीब 100 वाहनों में सैकड़ों जैन धर्मालंबियों का काफिला कुंडलपुर पहुंचा।

नर्मदा जयंती पर सात दिवसीय श्रीरामचरितमानस सम्मेलन संपन्ना

बाड़ी। नर्मदा जयंती महोत्सव के पुण्य अवसर पर नारदेश्वर तीर्थ मोतलसिर में श्रीरामचरित मानस सम्मेलन के सप्तदिवसीय आयोजन का समापन हुआ। प्रतिदिन हुआ भंडारा, मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की। राम कथा के यजमान होशियार सिंह परिहार मनकापुर बाड़ी रहे। नौ वर्षीय बालविभूति श्रीश्री कपिलदेव महाराज की संगीतमय राम कथा को उपस्थित जन समुदाय ने श्रवण किया। आज नर्मदा पूजन दीपदान वैदिक विद्वानों के मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्ना हुआ विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। यह आयोजन स्वामी महेन्द्रानंद महाराज संस्थापक अमरेश्वर महादेव अमरकण्टक के संरक्षण में सम्पन्ना हुआ। राम कथा के यजमान एवं उनके पूरे परिवार ने उपस्थित होकर पूजन अर्चन सम्पन्ना किया। कथा श्रवण करने के बाद मां नर्मदा को चुनरी भेंट की।

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को लेकर सुझाव मांगे

सुल्तानपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत फरवरी माह संकल्प माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत निकाय द्वारा बुधवार को शासकीय महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत निकाय में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। नगर की सफाई व्यवस्थाओं के विषय में पूछा गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिदिन झाड़ू लगना, कचरा गाड़ी आने की बात कही। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार पलक पीडिहा, नायब तहसीलदार सौरभ मालवीय, महाविद्यालय प्राचार्य नितिन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक केथल सहित निकाय के कर्मचारी एवं महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img