Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

Hijab Row : भोपाल में युवतियों ने हिजाब बांधकर बाइक से भरा फर्राटा, फ्लाइंग किस उछाली, गृहमंत्री ने लिया संज्ञान

 कर्नाटक के एक शिक्षण संस्‍थान में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने को लेकर उठा विवाद देशभर में तूल पकड़ रहा है। मध्‍य प्रदेश में भी स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा मंगलवार को हिजाब को लेकर दिए गए बयान के बाद यह मुद्दा गरमा गया। हालांकि एक दिन बाद ही सीएम की नसीहत के बाद स्‍कूल शिक्षा मंत्री अपने बयान से किनारा कर गए हों, लेकिन हिजाब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विरोध के नाम पर लड़कियां हिजाब पहनकर तरह-तरह के करतब करती नजर आ रही हैं। बुधवार को राजधानी में ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवतियां हिजाब बांधकर बाइक से फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वीआइपी रोड का बताया जा रहा है। युवतियों का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें दो बाइक पर चार युवतियां बिंदास अंदाज में न सिर्फ अंगुलियों से विक्ट्री साइन दिखा रही हैं, बल्‍कि बाइक में पीछे बैठी एक युवती फ्लाइंग किस भी उछालती नजर आ रही है।

इसको लेकर सियासत भी गर्माने लगी है। कांग्रेस हिजाब के मुद्दे को लगातार तूल दे रही है। हिजाब में बाइक चलाती युवतियों का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इसका संज्ञान लिया है। उन्‍होंने कहा कि भोपाल में हिजाब पहनकर बाइक पर स्टंट का वीडियो कब का है, इसकी जांच की जाएगी। कांग्रेस ऐसे विषयों को जिंदा रखना चाहती है। संवेदनशील विषयों पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करना चाहिए।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img