Friday, April 3, 2026
29.1 C
Bhopal

एक महोत्सव के रास्ते तीन शहरों के पर्यटन को बढ़ावा

हर्षल सिंह राठौड़, इंदौर। कोरोना काल में स्थानीय पर्यटन को बहुत पसंद किया जा रहा है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अब प्रदेश में एक और जल महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। हनुवंतिया के बाद अब मंदसौर जिले के गांधी सागर में भी जल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए न केवल योजनाएं और पैकेज बना लिए गए हैं बल्कि टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम जल महोत्सव के जरिए गांधी सागर की तरफ पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है साथ ही उससे मंदसौर के अन्य पर्यटन स्थलों के अलावा उज्जैन और इंदौर को भी जोड़ा जा रहा है।

गांधी सागर के लिए यह है योजना

– सात दिवसीय जल महोत्सव अक्टूबर-नवंबर में होगा।

– वाटर और एयर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के अलावा कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

– इसके अलावा आर्ट कैंप और कला प्रदर्शनी भी होगी।

– यहां टेंट सिटी भी बनाई जाएगी।

– यहां पर्यटकों को नाइट सफारी का मौका भी मिलेगा जो हनुवंतिया में नहीं है।

हर शहर को जान सकेंगे पर्यटक

इंदौर से गांधीसागर तक पर्यटकों को ले जाने के लिए विभाग ने विशेष पैकेज बनाया है। इसके तहत इंदौर, उज्जैन और मंदसौर को जोड़ा है। पैकेज के तहत उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धी, मंगलनाथ, सांदिपनी आश्रम, राम घाट, मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर, गांधीसागर में हिंगलाज किला, चतुर्भुजनाला, धर्मराजेश्वर मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।

इंदौर को भी मिलेगा लाभ

गांधी सागर के साथ इंदौर, उज्जैन और मंदसौर तीनों शहरों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज तैयार किया गया है। पैकेज के तहत उज्जैन और मंदसौर के खास पर्यटन स्थलों की सैर पर्यटकों को कराई जाएगी। चूंकि बाहर के पर्यटक इंदौर आकर रवाना होंगे इसलिए उन्हें शहर के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी। गांधी सागर में मालाश्री टापू पर रेस्टोरेंट भी शुरू किया गया है और वहां तक जाने के लिए बोट क्लब भी शुरू किया जा चुका है। अनुकूल मौसम के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में जल महोत्सव शुरू किया जाएगा।

Hot this week

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img