Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

बैग से नगदी सहित लाखों के जेवर पार

बालाघाट में शहरी क्षेत्र में एक महिला के बैग से हजारों रूपए नगद और लाखों के जेवरात गायब होने की घटना गुरुवार देर शाम सामने आई है।

छोटी कुम्हारी निवासी महिला देवेश्वरी पति गोपाल डहारे ने बैग से 5 हजार रूपए नगद और लाखों रूपए के जेवरात पार होने की बात कही। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जानकारी लेने कोतवाली थाना लाया।

देवेश्वरी डहारे ने बताया कि बैंक से समूह के 25 हजार निकालने के बाद वह ज्वेलर्स शॉप पहुंची। जहां उसने अपने गहने छुड़ाए और कुछ गहनों की खरीदी की। जिसमें 40 हजार रूपए का एक लॉकेट, 4 सोने के मणी, गले की गरसोली, बेटी की पैरपट्टी, झुमका, पायल, चैन, मुंदी लगभग डेढ़ से दो लाख रूपए के जेवर थे, जो थैले में नहीं है

देवेश्वरी ने बताया कि उसके बैग में 5 हजार रूपए और जेवरात थे। जब वह पिहरी लेने पहुंची और बैग में हाथ डाला तो उसे पता चला कि बैग में रखे रूपए और जेवर गायब है। नगरीय क्षेत्र के प्रमुख व्यस्तम मार्ग मेनरोड में हुई इस घटना ने हड़कंप मचा दिया।

महिला के बैग से रूपए और जेवर गायब होने की घटना की जानकारी के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है और ज्वेलर्स शॉप से लेकर जहां तक महिला गई है। वहां तक के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। फिलहाल अभी मामले मे कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img