Tuesday, November 17, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल: महिला को गोली मारने के मामले में कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। टीलाजमालपुरा इलाके में करीब एक महीने पहले महिला के पैर में गोली लगने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 27 दिनों की गहन जांच के बाद सोमवार को आरोपी यासीन मलिक उर्फ शोबी (24) को गिरफ्तार कर लिया। यासीन दिवंगत कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया है।

टीआई आशुतोष उपाध्याय के अनुसार, कच्ची मस्जिद रोड स्थित हैदर टावर निवासी सायरा खान (43) को 19 अक्टूबर की शाम पैर में गोली लगी थी। निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर गोली निकाली गई और अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ। शुरुआत में महिला ने घर के बाहर टहलते समय गोली लगने की बात कहकर पुलिस को गुमराह किया। हालांकि, मौके पर कोई सबूत न मिलने पर पुलिस ने जब घर की तलाशी ली, तो वहां खून के धब्बे और कारतूस का खाली खोखा बरामद हुआ।

विवाद के बाद चलाई गोली, खुद पहुंचाया अस्पताल जांच में यह बात सामने आई कि वारदात के बाद यासीन खुद ही घायल महिला को अस्पताल लेकर गया था और पुलिस को भटकाने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ता रहा। घर से मिले साक्ष्यों और एक वायरल वीडियो के आधार पर हुई सख्त पूछताछ में खुलासा हुआ कि पारिवारिक विवाद के दौरान गुस्से में आकर यासीन ने पिस्टल से फायर किया था।

आदतन अपराधी है आरोपी पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यासीन मलिक के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। दिसंबर 2025 में उसे छह माह के लिए जिला बदर भी किया गया था, लेकिन आदेश का उल्लंघन कर शहर में सक्रिय रहने पर वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

Topics

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img