Tuesday, November 17, 2026
25.1 C
Bhopal

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम को गति देने के लिए 1990 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी शैलेश के. पाठक को ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी’ (एसपीवी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री स्वयं इस कंपनी के अध्यक्ष होंगे। औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

तीन साल का होगा कार्यकाल, 100 करोड़ की शुरुआती पूंजी अविभाजित मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी रहे पाठक वर्तमान में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) मुंबई में वरिष्ठ सलाहकार हैं और फिक्की (FICCI) के महासचिव भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। कंपनी के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए की शुरुआती पूंजी मंजूर की है। इसकी गवर्निंग काउंसिल हर तीन महीने में कामकाज की समीक्षा करेगी।

डेढ़ साल में तय होगा रूट और निवेश का खाका उपाध्यक्ष के रूप में शैलेश पाठक अगले डेढ़ साल में कॉरिडोर के रूट का निर्धारण, जमीन का चिन्हांकन और देश-विदेश के उद्योगपतियों से संवाद कर निवेश का रोडमैप तैयार करेंगे। यह एसपीवी केवल प्लानिंग करेगी, जबकि सड़क निर्माण का काम अलग एजेंसी को सौंपा जाएगा।

600 किमी लंबा होगा कॉरिडोर, 1 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य करीब 600 किलोमीटर लंबा यह औद्योगिक गलियारा जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर और देवास जिलों से होकर गुजरेगा। शुरुआत में 10 हजार एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र और टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसे आगे 3 लाख एकड़ तक बढ़ाने और 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश जुटाने का लक्ष्य है। इसके तहत आष्टा में 21 हजार एकड़ का औद्योगिक पार्क और धर्मपुरा में मल्टी-प्रोडक्ट पार्क भी प्रस्तावित है, जिसका मास्टर प्लान अगले 6 महीने में तैयार होगा।

Hot this week

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: महिला को गोली मारने के मामले में कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। टीलाजमालपुरा इलाके में करीब एक महीने पहले महिला...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img