Wednesday, February 25, 2026
24.3 C
Bhopal

कई दिनों से पीछा कर रहे मनचले ने युवती का रास्‍ता रोका और सरेराह थमा दी चाकलेट

कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर मनचले को गिरफ्तार कर लिया। वह कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। बुधवार को चाकलेट डे पर उसने सरेराह युवती को चाकलेट थमा दी। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने मनचले को पक ड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय युवती कोतवाली क्षेत्र में कपड़े की दुकान पर काम करती है। बाजार में कपड़े की दूसरी दुकान पर काम करने वाली आशीष ठाकुर कई दिनों से युवती का आते-जाते समय पीछा करता था। रास्ते में अश्लील कमेंट्स भी करता था। बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे युवती पैदल दुकान पर जा रही थी। इस दौरान पीछा करते हुए आ रहे आशीष ने उसका रास्ता रोकते हुए जबरन बात करने की कोशिश की। मना करने पर आशीष ने हाथ पक ड़ते हुए युवती को चाकलेट थमा दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आशीष को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में द्वारिका नगर निवासी आशीष ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

करोड़पति आरटीओ आरक्षक का मामला गरमाया: भोपाल से दुबई तक फैली 150 करोड़ की ‘माया’

​भोपाल |मध्य प्रदेश के चर्चित पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ...

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया तनाव में पति ने सुसाइड कर लिया

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके के रायपुर गांव...

Topics

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img