Tuesday, June 23, 2026
34.9 C
Bhopal

कांग्रेस नेत्री पर जमीन हड़पने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने कलेक्ट्रेट में लगाई न्याय की गुहार

नीमच | भादवामाता क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस नेता मधु बंसल पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से मदद मांगी है। पीड़िता कमली बाई भील का आरोप है कि नेता ने धोखाधड़ी कर उनकी कीमती जमीन अपने नाम करवा ली और बैंक खाते से पैसे भी निकाल लिए।

रजिस्ट्री और बैंक खाते में धांधली का आरोप

​बुजुर्ग महिला कमली बाई के अनुसार, मधु बंसल और उनके पति ने 25 लाख रुपए में जमीन का सौदा तय किया था। आरोप है कि रजिस्ट्री तो करवा ली गई, लेकिन महिला को फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। महिला का कहना है कि उनके नाम पर शहर के एक बैंक में खाता खुलवाया गया था, जिसकी पासबुक नेत्री के पास ही थी। आरोप है कि खाते में आई रकम निकाल ली गई और अब उसमें केवल 11 हजार रुपए बचे हैं। इतना ही नहीं, वृद्धावस्था पेंशन हड़पने के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाने का भी आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस नेता मधु बंसल
नेत्री का पलटवार: ‘यह ब्लैकमेलिंग की कोशिश’

​दूसरी ओर, कांग्रेस नेता मधु बंसल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जमीन की खरीदी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया और कलेक्टर की अनुमति के बाद की गई है। उनके पास भुगतान के पुख्ता सबूत और गवाहों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। मधु बंसल का दावा है कि उन्होंने वह जमीन आगे बेच दी है, इसलिए अब लालच में आकर उन्हें बदनाम और ब्लैकमेल करने की साजिश रची जा रही है।

3 महीने से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

पीड़िता का पक्ष: कमली बाई का कहना है कि वे पिछले तीन महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन राजनीतिक रसूख के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फर्जी रजिस्ट्री रद्द की जाए और दोषियों पर मामला दर्ज हो।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img