Thursday, March 5, 2026
25.2 C
Bhopal

कर्ज अदायगी में काटी बीमा राशि विदिशा में किसानों ने किया चक्का जाम

खरीफ फसल बीमा राशि का भुगतान कर्ज अदायगी के रूप में काटने से गुस्‍साए किसानों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले खामखेड़ा में जिला सहकारी बैंक की बर्रो शाखा के सामने किसानों ने सड़क पर उतरते हुए चक्का जाम कर दिया।

किसानों का कहना है कि 16 महीने बाद 2020 की फसल बीमा की राशि बहुत संघर्ष करने के बाद उन्हें मिली है, वह भी बैंक ने कर्ज के रूप में पहले ही काट ली। किसानों के लिए कर्ज जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है, जबकि बैंक पहले ही राशि काट ले रही है। सहकारी बैंक से किसी को नगद पैसा नहीं दिया जा रहा। संगठन के प्रांतीय सदस्य लाखन सिंह मीणा, राजा भइया, लखन बघेल, राजकुमार बघेल का कहना है कि वर्तमान में किसानों की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह पूरा कर्ज जमा कर सकें। फसल आने के बाद ही कर्ज जमा हो सकेगा। इसलिए उन्होंने सरकार से मांग की है कि बैंक शाखाओं के माध्यम से किसानों को फसल बीमा की राशि नगद दिलवाई जाए। प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। इससे पहले किसानों ने पुतला दहन किया। शाखा के सामने सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया था। नाराज किसानों ने करारिया थाना प्रभारी अरुणा सिंह को ज्ञापन सौंपा।

कम राशि मिलने से भी नाराज किसान

इधर किसान फसल बीमा कम मिलने से भी नाराज हैं। किसानों का कहना है कि पटवारियों के सर्वे अनुसार सरकार ने खुद माना था कि नुकसान 75 से 100 फीसद हुआ था, लेकिन किसानों को बीमा राशि उस हिसाब से नहीं मिली। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है। ज्ञापन में किसानों ने बर्रो शाखा में पासबुक की एंट्री नहीं होने सहित अन्य समस्याओं को भी बताया है।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img