Thursday, June 18, 2026
30.9 C
Bhopal

आ गई गर्मी, उत्तर भारत में बढ़ा तापमान, दक्षिण के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

Weather News: उत्तर भारत के अधिकांश प्रदेशों में अब न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पहाड़ियों, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सुबह और शाम कोहरा देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने मुताबिक जम्मू-कश्मीर और आस-पास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है। इस कारण मुजफ्फराबाद, लद्दाख और कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराइकल और दक्षिण केरल में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 20 फरवरी तक वर्षा होने की संभावना है।

यहां शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और पूर्व मध्य प्रदेश में शीतलहर की संभावना है। एमपी की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

छवि
छवि

राजधानी के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 15 फरवरी से 17 फरवरी 2022 तक सुबह और शाम कोहरा रहेगा। वहीं राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर भारत के मौसम का पूर्वानुमान

जयपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। आईएमडी के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। जबकि लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img