Tuesday, November 24, 2026
22.1 C
Bhopal

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल:

खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को सजा दिलाई है। विशेष न्यायाधीश (24वें अपर सत्र न्यायाधीश) डॉ. मुकेश मलिक की अदालत ने गांजा तस्करी के आरोपी चंदन उर्फ चंदू (निवासी: ग्राम फंदा खुर्द, भोपाल) को दोषी करार देते हुए 8 माह के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने की स्थिति में आरोपी को 10 दिन का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

​क्या था पूरा मामला?

​संभागीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि 13 अगस्त 2023 को पुलिस थाना खजुरी सड़क को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिपलिया जोड़, फंदा खुर्द के पास एक संदिग्ध व्यक्ति झोले में गांजा लिए किसी का इंतजार कर रहा है।

​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी चंदन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भूरे रंग के टेप से लिपटे पैकेट मिले, जिनमें कुल 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

​पुलिस ने मौके पर् ही्् जब्ती की कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद जब्त सामग्री को एफएसएल (FSL) भोपाल जाँच के लिए भेजा गया, जहाँ रिपोर्ट में गांजे की पुष्टि होने पर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनोज त्रिपाठी और विक्रम सिंह ने पैरवी की।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img