Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

कोलार में कलियासोत नदी के पास डेयरी पर चला बुलडोजर, गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा और तीन गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में कलियासोत नदी के पास संचालित एक डेयरी में गोवंश के कटे हुए अवशेष मिलने के बाद शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोलार थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दामखेड़ा स्थित डेयरी पर दबिश देकर संचालक गब्बर यादव, मुन्ना यादव और राशिद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के गोवंश की कथित कटाई की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अवशेष जब्त किए और जांच शुरू कर दी।

​हंगामे के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और नगर निगम प्रशासन की मौजूदगी में अवैध रूप से संचालित इस डेयरी को तोड़ने की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस डेयरी के खिलाफ पहले भी नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इसका संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया था।

​फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोवंश के अन्य अंग कहां ठिकाने लगाए गए और इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img