Tuesday, March 10, 2026
26 C
Bhopal

जबलपुर में किशोरी ने बेइज्जती का बदला लेने रचा षडयंत्र, वायरल कर दी मौसेरी बहन की अश्लील वीडियो

अपने माता-पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी ने मौसेरी बहन के खिलाफ जो षडयंत्र रचा उसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। षडयंत्र में किशोरी ने अपने व मौसेरी बहन के प्रेमी काे शामिल किया। पूर्व निर्धारित याेजना के अनुसार मौसेरी बहन के साथ अश्लील हरकतें करते हुए प्रेमी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। जिसे किशोरी ने अपने प्रेमी के सहयोग से फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर तमाम रिश्तेदारों के इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर वायरल कर दिया। रिश्तेदारों द्वारा अश्लील वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद घटना सामने आई। जिसकी शिकायत मदनमहल पुलिस थाना में की गई। पुलिस ने इंस्टाग्राम से जानकारी लेने के लिए सिंगापुर तथा गूगल से जानकारी लेने के लिए यूएसए संपर्क किया। जिसके बाद हकीकत का पता चल पाया। पुलिस ने आइटीएक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज करते हुए किशोरी, उसके नाबालिग प्रेमी व पीडि़त किशोरी के नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह दिया घटना को अंजाम: 15 वर्षीय किशोरी के मौसा शराब पीकर आए दिन उसके माता-पिता की बेइज्जती करते थे। किशोरी अपने मौसा से माता-पिता की बेइज्जती का बदला लेना चाहती थी। किशोरी ने इसके लिए अपनी 15 वर्षीय मौसेरी बहन काे ढाल बनाया। किशोरी को पता था कि उसकी मौसेरी बहन का 17 वर्षीय किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। किशोरी का 17 वर्षीय प्रेमी व मौसेरी बहन का प्रेमी के बीच दोस्ती की जानकारी उसे थी। उसने अपने प्रेमी से कहा कि वह मौसेरी बहन के प्रेमी से बोलकर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनवा ले। किशोरी के प्रेमी ने अपने दोस्त से नाबालिग प्रेमिका की अश्लील फोटो व वीडियो बनाने के लिए कहा। वह तैयार हो गया और कुछ दिन बाद नाबालिग प्रेमिका की अश्लील फोटो व वीडियो बना डाली।

पहले मौसेरी बहन के मोबाइल पर अपलोड किया: 15 वर्षीय किशोरी ने योजनाबद्ध तरीके से अपनी मौसेरी बहन के मोबाइल का पासवर्ड मांगा। पासवर्ड मिलते ही उसने उसके मोबाइल पर उसी की अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। जिसके बाद अपने प्रेमी से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनवाया। फर्जी एकाउंट पर उसने मौसेरी बहन के मोबाइल से वीडियो शेयर कर दिया और उसी फर्जी एकाउंट से मौसेरी बहन के तमाम रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों को अश्लील वीडियो शेयर कर दी।

स्कूल से निकाला जा चुका है: किशोरी अपनी मौसेरी बहन के साथ रांझी स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका तथा मौसेरी बहन का प्रेमी विजयनगर क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में पढ़ते थे। किशोरी के प्रेमी की आपराधिक हरकतों से परेशान होकर स्कूल प्रबंधन ने उसे स्कूल से निकाल दिया था। इधर, अश्लील वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही किशोरी अपने पिता के साथ मदनमहल थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। 25 फरवरी को हुई शिकायत के बाद पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आइडी का पता लगाने के लिए सिंगापुर स्थित कंपनी के मुख्यालय तथा यूएसए में गूगल से संपर्क किया। जहां से जानकारी मिलने के बाद पीडि़त किशोरी के प्रेमी, उसकी मौसेरी बहन तथा उसके प्रेमी को शुक्रवार देर रात हिरासत में ले लिया। आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने साढ़ू के साथ गाली गलौज कर उसकी बेइज्जती करता था। साढ़ू की नाबालिग बेटी ने बदला लेने के लिए अपने प्रेमी तथा मौसेरी बहन के प्रेमी का सहारा लिया। दोनों के सहयोग से मौसेरी बहन की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी थी। तीनों नाबालिग आरोपितों को पकड़ लिया गया है।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img