Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

जोमैटो डिलीवरी एजेंट बनकर चेन लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 17 लाख का माल बरामद

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक शातिर चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 8 वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 सोने की चेन, एक एक्टिवा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग 17 लाख रुपए आंकी गई है।

​रेकी के लिए अपनाते थे अनोखा तरीका

​थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि आरोपी निखिल शर्मा और आकाश सिंह शहर में जोमैटो डिलीवरी एजेंट का भेष बनाकर घूमते थे। वे इलाकों की रेकी करते थे और सुनसान रास्तों पर महिलाओं को अकेला देख उनकी चेन छीनकर फरार हो जाते थे। इस गिरोह ने अयोध्या नगर और बागसेवनिया जैसे रिहायशी इलाकों में दहशत फैला रखी थी।

​सीसीटीवी और तकनीक से मिली सफलता

​2 मार्च को मिनाल रेजीडेंसी में हुई लूट के बाद पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस भानपुर मल्टी के पास पहुंची और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी महंगे शौक और शराब की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। मुख्य आरोपी निखिल पर पहले से ही लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

​ज्वेलर भी घेरे में

​पुलिस ने इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर्स भुवन सोनी को भी आरोपी बनाया है। लूटी गई चेन भोपाल और रीवा के कुछ फाइनेंस संस्थानों और ज्वेलर्स के पास गिरवी रखी या बेची गई थीं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img