Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Bhopal

जिला नकबजन गैंग का पर्दाफाश कर 13 लाख का मशरुका किया बरामद, थाना शाहजहाँनाबाद क्षेत्र में की थी वारदात*

नगरीय पुलिस जिला में संपत्ती संबंधी अपराधियो के विरुद्ध पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन पवित्र के तहत कार्यवाही करते हुये दिनांक 06.03.2022 को थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल के क्षेत्रांतर्गत होटल व्यवसायी के ईदगाह हिल्स स्थित घऱ में घटित हुई नकबजनी की घटना का खुलासा कर घटना कारित करने वाले नकबजन गिरोह को सीमावर्ती जिले रायसेन से दबिश देककर आरोपियो को गिरफ्तार कर करीबन 13 लाख का मशरुका बरामद किया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 06.03.2022 को फरियादी युसुफ अली निवासी रिज रोड ईदगाह हिल्स भोपाल ने थाना में प्रथम सूचना दर्ज कराई कि हमारा होटल रेंस्टोरेंट का काम है, एक सप्ताह से पूरा परिवार शादी में मुबंई गया था आज वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे थे और घर का सामान विखरा पड़ा था अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घर में घुस कर नगदी एवं सोने चाँदी के जेवरात चोरी कर ले गये , सूचना प्राप्त होते ही थाने में नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई व्यापारी के घर में घटित घटना की गंभीरता को देखते हुये श्री रियाज इकबाल पुलिस उपायुक्त जोन- 03 द्वारा आरोपियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक पर 10000 रुपये की नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई थी एवं व्यापारी(फरियादी) द्वारा भी घटना का पता लगाये जाने पर 51000/- नगद ईनाम की घोषणा की गई । तद्उपरांत वरिष्ठ अधिकारियो से दिशा-निर्देश प्राप्त कर अज्ञात नकबजनों की तलाश हेतु टीम का गठन किया जाकर विवेचना में त्वरित कार्यवाही करते हुये सिटी सर्विलेंस एवं भोपाल आई से जुड़े लोकल कैमरों के माध्यम से फुटेज प्राप्त किये गये, फुटेजो के आधार पर आऱोपियो के आने जाने का करीब 10 किलो मीटर का रोड मेप तैयार किया, करीब 100 से अधिक कैमरे खँगाले गये ,निरंतर फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि कुल चार लड़को ने मिलकर दिनांक 05.03.22 एवं 06.03.2022 की दरमियानी रात घटना कारित की है, अंतिम फुटेज में संदेही भारत टॉकिज पहुँच कर चौराहे पर प्रातः 05.30 बजे एक ऑटो चालक से बात करते नजर आये एवं ऑटो में बैठ कर उतरते नजर आये, इसके बाद आरोपियों के कोई फुटेज नही मिले, उक्त घटना के संबंध में आरोपियों की तलाश के लिए हर दिन प्रातः 04.00 बजे से सुबह 07.00 तक के भारत टाकिज चौराहे से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन से संदही की फोटो दिखाकर पूछताछ की गई एक ऑटो चालक द्वारा संदेही की पहचान कर बताया कि यह संदेही मण्डीदीप जाने का कह रहे थे सौदा सही नही होने पर ऑटो में बैठ कर उतर गये उसके बाद वह कहाँ गये मुझे नही पता । उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर एक टीम को तत्काल ही मण्डीदीप आरोपी गणों की तलाश हेतु रवाना किया जहाँ संबंधित थाने में जाकर प्राप्त फुटेज में आये अज्ञात आरोपीयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई किन्तु कोई पता नही चलने से टीम द्वारा अपने स्वविवेक से मिसरोद व मण्डीदीप के बीच लगे कैमरों में अज्ञात आरोपियों की आवाजाही के संबंध में फुटेज चैक किये । जिसमें पूर्व में प्राप्त फुटेज के आरोपियों के जैसे मिलते जुलते व्यक्तियों के फुटेज एक मोटर साईकिल शोरुम में प्राप्त हुये जिसकी तस्दीक में ज्ञात हुआ कि दो-तीन दिन पूर्व में ही यह अज्ञात लड़को द्वारा एक मोटर साईकिल क्रय करना पाया गया क्रय करते समय लगाये गये दस्तावेजो के आधार पर संदेही के ठिकानो पर गोपनीय रुप से पुलिस टीम को लगाई गई जहाँ लगातार 03 दिन तक सतत निगरानी के रखते हुये धरपकड़कर घटना कारित करने वाले तीन आरोपियो को पकड़ा जिन्होने पूछताछ में बताया कि आरोपियो द्वारा पेचकस एवं लोहे की राड की मदद से फरियादी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की बारदात को अंजाम दिया, आरोपीगणो से लगभग 13 लाख का मशरुका बरामद किया गया। *जप्त शुदा मशरुका का विवरणः-* 1. कुल 439000 रुपये नगदी 2. सोने के जेवरात कीमती 85000 रुपये 3. 04 मोटर सायकिल कीमती-443000 रुपये 4. 14 मोबाईल ( आईफोन, वीवो,एवं अन्य ब्रांडेड कम्पनी) कीमती लगभग -333000 रुपये गिरफ्तारशुदा आरोपी गणो के विरुद्ध पूर्व से संपत्ती संबंधी कुल 26 अपराध जिला भोपाल जिला विदिशा एवं जिला रायसेन में पंजीबद्घ है। पूछताछ में आरोपियो द्वारा थाना कोहेफिजा एवं थाना मिसरोद क्षेत्रांतर्गत कारित की गई नकबजनी की बारदातो को कबूला है, प्रकरण में एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश हेतु टीम लगाई गई है। *गिरफ्तार आरोपियो के नाम निम्नानुसार हैः-* (गिरफ्तारी दिनांक 17.03.2022) 1. उमेश अहिरवार उर्फ गोलू पिता जयराम अहिरवार उम्र 19 साल निवासी करईखेड़ा रंगियापुरा गली नं. 01 थाना कोतवाली जिला विदिशा हाल पता मंगल मार्केट अंबेडकर भवन के पीछे मण्डीदीप जिला रायसेन म.प्र. जिसके विरुद्ध पूर्व से जिला भोपाल, जिला विदिशा में नकबजनी एवं चोरी सहित कुल 11 अपराध पंजीबद्ध है। 2. अंकित मालवीय उर्फ अन्नू पिता शिव नारायण मालवीय उम्र 19 साल निवासी रंगियापुरा चूना गली के पास थाना कोतवाली जिला विदिशा हाल पता मंगल मार्केट अंबेडकर भवन के पीछे मण्डीदीप जिला रायसेन म.प्र. जिसके विरुद्ध पूर्व से जिला भोपाल, जिला विदिशा में नकबजनी एवं चोरी सहित कुल 11 अपराध पंजीबद्ध है। 3. संजय बाल्मिकी उर्फ संजु पिता विजय बाल्मिकी उम्र 20 साल स्थाई पता ग्राम भाऊखेड़ा पोस्ट परसेरा जिला विदिशा हाल निवासी वार्ड नं. 04 राधा कृष्ण मंदिर के पास विमान चौक मण्डीदीप जिला रायसेन जिसके विरुद्ध पूर्व से जिला भोपाल, जिला रायसेन में नकबजनी एवं चोरी सहित कुल 04 अपराध पंजीबद्ध है। घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी जहीर खान, उनि.राघवेन्द्र सिंह, प्रआर.1148 आशीष सिंह, प्रआर.967 प्रदीप पदम ,आर. 1971 चंदन पाण्डेय,आर.1273 राहुल राजपूत व आर. 2318 राकेश ठाकुर की अहम एवं सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img