Sunday, April 12, 2026
38.1 C
Bhopal

दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया गया है। शुरूआती सूचनाओं के अनुसार, अभी तक सुरक्षाबलों को एक आतंकी को ढेर करने में कामयाबी मिली है। अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि अवंतीपोरा के नांबल इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। आतंकियों को सबसे पहले आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई लेकिन आतंकियों ने अनसुना कर फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इसी बीच गांदरबल के छप्परगुंड इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया है। इस घटना को अंजाम देकर आतंकी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। अलबत्ता, इस ग्रेनेड हमले से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। ग्रेनेड सीआरपीएफ जवानों से कुछ दूरी पर जाकर फट गया। पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चप्पे-चप्पे में तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Hot this week

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img