Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

भोपाल में पति ने पढ़ाया-लिखाया, SI बनते ही पत्नी ने तलाक मांगा

भोपाल के फैमिली कोर्ट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने पंडिताई कर पैसे जोड़कर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया ताकि वह पुलिस अफसर बन सके। सब-इंस्पेक्टर बनते ही पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी।

पत्नी का कहना है कि पति के पहनावे और उसके पेशे से शर्म आने लगी है। उसका लुक अच्छा नहीं लगता है। वहीं, पति का कहना है कि पत्नी उसकी चोटी कटाने का दबाव बनाती है।

पत्नी का सपना पुलिस में भर्ती होना था शादी के समय महिला का सपना पुलिस विभाग में भर्ती होने का था। पति ने उसकी इस इच्छा का सम्मान किया। पति पेशे से पंडित है और पूजा-पाठ करके घर चलाता है। उसने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा पत्नी की पढ़ाई और तैयारी में लगाया।

पति के सामने रखी बदलने की शर्त पत्नी की मेहनत रंग लाई और वह सब-इंस्पेक्टर बन गई। कामयाबी मिलते ही पत्नी का बर्ताव पति के लिए बदलने लगा। उसके पहनावे और लुक्स से पत्नी चिढ़ने लगी और इसमें बदलाव करने की शर्त रख दी। पति ने जब पत्नी की बात मानने से इनकार कर दिया तो महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन दिया।

बोली- पति के काम से शर्मिंदगी महसूस होती है नौकरी लगने के कुछ समय बाद ही पत्नी को पति का ‘धोती-कुर्ता’ पहनना और सिर पर ‘शिखा’ (चोटी) रखना खटकने लगा। पत्नी का कहना है कि उसे अपने पति के इस लुक और पंडिताई के काम से समाज में शर्मिंदगी महसूस होती है।

काउंसलिंग भी काम नहीं आई मामला अब भोपाल के फैमिली कोर्ट में है। काउंसलरों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के लिए कई बार काउंसलिंग की गई, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी है। उसका कहना है कि वह अब इस रिश्ते को और आगे नहीं ले जा सकती। फिलहाल कोर्ट इस मामले पर विचार कर रहा है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img