Tuesday, October 20, 2026
21.1 C
Bhopal

निजी स्कूलों की कमेटी करेगी जांच सांसद साध्वी के निर्देश पर बनी समिति

भोपाल। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही स्कूलों के गैर जिम्मेदार रवैये और फीस वसूली की लगातार शिकायतें आ रही थी। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए भोपाल की माननीय सांसद ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए निर्देशित किया था। सांसद ने डीईओ को पत्र लिखकर चार बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच के लिए डी ई ओ ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाकर आदेश जारी किए हैं। भोपाल लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थीं। अभिभावकों की समस्या पर सांसद ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया था। माननीय सांसद जी ने अपने पत्र में राजधानी भोपाल में संचालित सभी सीबीएसई स्कूल की जांच करने के लिए स्कूलों में एनसीईआरटी सिलेबस के साथ छात्र शिक्षक संख्या अनुपात, सुरक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था के अलावा कोरोना काल में अभिभावकों से मन माफिक फीस बसूलने की शिकायतों के आधार पर जांच करने की बात कही थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने समिति का गठन कर 15 दिन में रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।यह हैं समिति सदस्यभगवत सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव सुधाकर पाराशर, प्राचार्य दीवान सिंह, शिक्षक भगत सिंह रघुवंशी, शिक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव, शिक्षकपेरेंट्स इन नंबरों पर भेजें अपनी शिकायतमाननीय भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी के कार्यालय से जारी नंबरों पर अभिभावक अपनी शिकायत व्हाट्सएप कर सकते हैं 930276667098268 66968″शासकीय नियम के विरुद्ध फीस लेना और बार-बार किताबों के प्रकाशक एवं सिलेबस बदलने के अलावा कई अन्य गंभीर अनियमितताओं के संबंध में निजी स्कूलों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। जांच रिपोर्ट राज्य शासन के साथ ही सीबीएससी बोर्ड और केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। दोषी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी” – साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सांसद भोपाल।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img