Tuesday, October 6, 2026
26.4 C
Bhopal

पश्चिम-मध्‍य रेलवे: दो साल से बंद ट्रेन में गर्म खाना देने की सुविधा, रेलवे ने की फिर शुरू

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को सिर्फ पैक फूड खाने से ही भूख मिटानी पड़ रही थी। कई यात्री इससे बचने के लिए अपने साथ खाना ले जाते थे, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों को गर्म खाने की ट्रेन में सप्लाई न होने की सुविधा बंद होने से खासी परेशानी हो रही थी। रेलवे ने इस समस्याओं को खत्म कर दिया है। अब ट्रेनों में यात्री को गर्म खाना परोसने से जुड़ी सभी सुविधाओं को शुरू किया जा रहा है। 14 फरवरी से कोच में पेंट्रीकार लगाने से लेकर स्टेशन से गर्म खाना ट्रेन तक पहुंचाने की सुविधा शुरू होगी।

दरअसल रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने ट्रेनों में पके हुए भोजन सेवाओं को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। जबलपुर समेत देशभर की सभी ट्रेनों में पके हुए भोजन यात्री का दिए जाएंगे। यह सेवा लगभग 428 ट्रेनों में दी जानी है। कोरोना में हो रही कमियों को देखते हुए 21 दिसंबर से ही इस सेवा को रोक दिया था। अब 14 फरवरी से इसे फिर शुरू किया जा रहा है। हालांकि प्रीमियम ट्रेनों में यह सेवा पहले से दी जा रही थी। अब सुपरफास्ट, एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यह सेवा मिलेगा।

यात्री को मिलेगी राहत: ट्रेन में सफर करने वाले यात्री को अपने साथ खाना ले जाना पड़ता था। कई बार खाना न लाने की वजह से उन्हें स्टेशन पर स्टाल से खाना खरीदकर खाना पड़ता था। स्टेशन के खाने की गुणवत्ता को लेकर अक्सर यात्रियों की शिकायत रहती थी। वे कम ही खाना खरीदते थे। अब इससे भी उन्हें राहत मिलेगी। उन्हें ट्रेन में ही पका हुआ स्वादिष्ट भोजन आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। नहीं तो वह ट्रेन में पैक फूड खाकर कई बार बीमार तक हो चुके थे।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img