टॉप-न्यूज़

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद भाजपा हाईकमान ने जिम्मेदारी सौंपीपुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में ‌उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहे। वे 23 मार्च को राज्य के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे।दरअसल पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार जाने के कारण अन्य नेता भी सीएम पद के लिए दावेदारी करने लगे थे। चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था धामी फ्लावर भी हैं और फायर भी। उत्तराखंड में चुनाव हारने के बाद भी किसी व्यक्ति को पहली बार सीएम बनाया गया। दूसरे कार्यकाल में सीएम बनने बनने वाले धामी पहले व्यक्ति हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770