Saturday, March 28, 2026
24.1 C
Bhopal

बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया राशि वसूलने बिजली कंपनी काट रही कनेशन

बकाया वसूली को लेकर बिजली कंपनी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली कंपनी के 3 करोड़ रुपए बकाया हैं। यह वह राशि है तो एक साल से ज्यादा समय से जमा नहीं की गई है। अब बिजली द्वारा बकाया राशि वसूली करने के लिए कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में तीन कैटेगरी में कनेक्शन है, इनमें एक घरेलू, ट्यूबवेल और कॉमर्शियल। मंगलवार को शहर के बजाज नगर में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि, कुल उपभोक्ता 1.41 लाख के करीब हैं। इन उपभोक्ताओं पर बिजली कंपनी के सालभर के 360 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। इनमें वे 99 हजार उपभोक्ता भी शामिल हैं जो कि सरकार की समाधान योजना के तहत छूट पा सकते हैं लेकिन इन्होंने भी अब तक न तो बिजली बिल जमा किए हैं न छूट पाने के लिए पंजीयन कराए हैं।

-35 हजार ट्यूबवेल कनेक्शनों पर कंपनी के 144 करोड़ बकाया

शहर में अलावा 35 हजार 878 ट्यूबवेल के कनेक्शन है, जिन पर कंपनी के 144 करोड़ रुपए बकाया है। 5 हजार 943 कॉमर्शियल उपभोक्ता हैं। इन पर कंपनी के 38.71 करोड़ रुपए का बकाया है। अब इन उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूली के लिए कंपनी कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह कनेक्शन तभी ही बहाल किया जाएगा जब बिजली बिल या तो 100 फीसदी या फिर 50 फीसदी तक जमा कर दिया जाएगा।

-समाधान योजना में 31 तक उठा सकते हैं लाभ

जिले में 141 लाख उपभोक्ताओं में से 99 हजार उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन वाले हैं, जो कि सरकार की समाधान योजना में पात्र हैं। योजना के तहत एक मुश्त राशि जमा करने पर 25 फीसद की छूट दी जार रही है। इसके लिए पंजीयन की तारिख बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दी गई है। जो कि पूर्व में दिसंबर थी। चूंकि 15 दिसंबर तक महज 785 लोगों ने ही पंजीयन कराए थे। ऐसे में बाकी उपभोक्ताओं को भी समय दिया गया है। इन 99 हजार उपभोक्ताओं पर कंपनी के 178 करोड़ रुपये बकाया है।

-बजाज नगर में काटे 10 लोगों के कनेक्शन

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को शहर के बजाज नगर कॉलोनी में बकाया राशि वाले उपभोक्तओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। मंगलवार की दोपहर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने दलबल के साथ पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। वहीं जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं उनका कहना है कि, हम कॉलोनीवासी सालों से स्थाई कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग द्वारा स्थाई कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। अस्थाई कनेक्शन देकर मनमाना बील वूसला जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के कनेशन काटे गए हैं उनमें हरिमोहन मीणा, मुकेश श्रीवास्तव, उम्मेद गोस्वामी, डोंगर शर्मा, राहुल शर्मा, हरिश गौतम, विष्णु पाराशर, विनोद गुप्ता, अशोक शिवहरे के नाम शामिल हैं।

 काफी समय से उपभोक्ताओं में राशि बकाय चल रही है। समाधान योजना के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है, इसके बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा बील जमा नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

आरके अग्रवाल

महाप्रबंधक, बिजली विभाग श्योपुर

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img