Wednesday, July 8, 2026
24.8 C
Bhopal

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति को हवालात में पहुंचा दिया। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली और सवा किलो गांजा बरामद किया। आरोपित का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो बनाया और सीधे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को भेज दिया।

लसूड़िया पुलिस ने सोमवार रात महालक्ष्मी नगर क्षेत्र से आरोपित बुद्ध किरण भिड़े (इंदिरा नगर) को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। भिड़े की बांबे अस्पताल के समीप पान की दुकान है। उसका पत्नी मंजू से विवाद हो गया था।

महिला अकाउंटेंट है। उसने घर में छुपा रखा गांजे का वीडियो बनाया और आयुक्त को वाट्सएप पर भेज दिया। महिला ने कॉल कर बताया कि पति अवैध कामों में लिप्त है। पान-गुटखे की आड़ में गांजा और स्मैक बेचता है। स्कूली बच्चे भी नशे के आदी हो चुके हैं। आयुक्त ने अफसरों को वीडियो भेज तत्काल कार्रवाई करवाई। पुलिस ने भिड़े के घर की तलाशी ली तो सवा किलो गांजा मिल गया। उसने सनावद और बड़ी ग्वालटोली के पैडलर से गांजा खरीदना स्वीकारा है।

महिला के अनुसार पति घर से ही गांजा बेच रहा था। उसने तराजू भी रखा था। पैडलर और नशेड़ी गांजा खरीदने आते थे। मेरी दोनों बेटियों पर इसका बुरा असर पड़ रहा था। विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा चार फरवरी को मारपीट तक कर दी। महिला मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहती है। उस वक्त भी महिला ने शिकायत की पर गांजा नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने भिड़े को प्रतिबंधात्मक धारा में जेल भेज दिया था।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img