Wednesday, February 25, 2026
24.3 C
Bhopal

भाव में तेजी के साथ सोने-चांदी में मांग भी बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की सक्रियता और निवेशकों की जोरदार लेवाली के चलते भाव में एकतरफा तेजी की स्थिति बनी हुई है। कॉमेक्स पर सोना आठ डालर उछलकर 1837 डालर प्रति औंस और चांदी 38 सेंट उछलकर 23.42 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। इन दामों पर भी मांग अच्छी है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है। गुरुवार को इंदौर में सोना जहां 150 रुपये बढ़कर 50150 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 300 रुपये बढ़कर 63900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।शादी-ब्याह वालों की भी खरीदी बाजार में सीमित पूछ परख बनी हुई है। कामेक्स पर सोना ऊपर में 1837 नीचे में 1832 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.42 नीचे में 23.20 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।बंद भाव: इंदौर में सोना केडबरी-रवा 50150 सोना (आरटीजीएस) 50200 सोना 22 कैरेट (91.60) 45990 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 50000 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 63900 चांदी कच्ची 63950 चांदी (आरटीजीएस) 64190 रु. प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 63600 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा

चांदी चौरसा 64000, टंच 64100, सोना स्टैंडर्ड 50150 रवा 50100 रुपये। (आरटीजीएस भाव)

उज्जैन सराफा

सोना स्टैंडर्ड 50200, सोना रवा 50100, चांदी पाट 64000, चांदी टंच 63900, सिक्का 800

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img