Monday, October 5, 2026
25.5 C
Bhopal

भोपाल में जिलाबदर बदमाश ने लिफ्ट लेने के बहाने लूटी थी बाइक, गिरफ्तार

 सैलून संचालक से लिफ्ट लेने के बाद रास्ते में उसके साथ मारपीट कर बाइक लूटने के मामले में फरार चल रहे सोनू प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनू ने जिलाबदर रहते हुए वारदात को अंजाम दिया था।हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक भानपुर निवासी संदीप सेन का अशोका गार्डन में सैलून है। 29 जनवरी को रात में वह बाइक से घर लौट रहा था। भारत टाकीज चौराहे के पास दो लोग लिफ्ट लेकर संदीप की बाइक पर बैठ गए थे। उन्होंने संदीप से कहा कि यदि वह उन्हें इतवारा तक छोड़ दे, तो वे उसे मुफ्त में शराब पिलाएंगे। रात करीब एक बजे संदीप उन्हें लेकर इतवारा की तरफ चल दिया था। रास्ते में बाइक रुकवाकर दोनों बदमाशों ने संदीप से मारपीट कर बाइक और 200 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने विजय सेन को गिरफ्तार कर लिया था। सोनू फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनू को मंडीदीप से गिरफ्तार कर लिया। परवलिया सड़क निवासी सोनू ने संदीप की बाइक नंबर प्लेट बदलकर निलेश रजक नाम के युवक को बेच दी थी। पुलिस ने निलेश को भी गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है।

सड़क हादसों में दो की मौत

उधर, दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस उन्हें टक्कर मारने वाले वाहनों की तलाश कर रही है। गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: राजगढ़ निवासी कल्लूसिंह पुत्र मोहरसिंह (27) भोपाल में निजी काम करते थे। बुधवार को वह राजगढ़ से अपनी बाइक से भोपाल आ रहे थे। शाम करीब सात बजे ग्राम लालघाटी के स्थित मामा ढाबा के सामने तेज रफ्तार वाहन ने कल्लूसिंह की बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल कल्लूसिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। उधर इसी थाना इलाके में गुनगा निवासी रवि मेहर (18) को छह फरवरी को ग्राम इमला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान बुधवार रात को रवि की मौत हो गई।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img