मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा में एक महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी के आरोप में दर्ज चार लोगों के खिलाफ एफआईआर में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. पीड़ित महिला ने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार की कोशिश के बाद के आरोप के बाद गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. मगर मधेपुरा पुलिस उन चारों आरोपियों को अबतक गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही है।




