Friday, February 27, 2026
19.8 C
Bhopal

मुरम के अवैध उत्खनन में लगे जेसीबी व ट्रैक्टर को किया जब्त

गुरुवार की दोपहर चचाई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मेड़ियारास के पास रेल लाइन के किनारे हो रहे मुरम के अवैध उत्खनन की सूचना पर राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। यहां पर मौके से एक जेसीबी और ट्रैक्टर मिला जिन्हें जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी व खनिज निरीक्षक निशा वर्मा मौजूद थे। यहां मुरम भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन को ट्रैक्टर में मुरम लोड करते समय जब्त किया गया।

ट्रैक्टर स्वराज कंपनी का एमपी 65 ए ए 0927 एवं बिना नंबर की जेसीबी मशीन को चचाई पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कर माइनिंग विभाग द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई। बताया गया यहां की मुरम का उपयोग बन रही तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य में किया जा रहा था। एसडीएम कमलेश पुरी ने बताया कि जांच की जा रही है कि आखिर यह अवैध उत्खनन कौन करा रहा है। इसी तरह 16 फरवरी को ग्राम सकरा और 21 फरवरी को छीरापटपर में निजी अराजी भूमि पर खनिजों का अवैध उत्खनन किए जाने पर दो ट्रक को जब्त कर पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया इन प्रकरणों में दोषियों के खिलाफ 97 हजार 500 रुपये का जुर्माना प्रस्तावित की गई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से खलासी की मौत

अनूपपुर-कोतमा एनएच- 43 मुख्य मार्ग पर कोतमा में दामिनी कोयला खदान बुढ़ार से रायपुर जा रहे 16 चक्का ट्रक का खलासी जो चालक के साथ दिशा मैदान के लिए उतर कर ट्रक के टायरों को देख रहा था तभी अनूपपुर से कोतमा की तरफ जा रहे अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर लगने से खलासी मोहन पुत्र भानु प्रताप केवट निवासी ग्राम छुलकारी कोतवाली अनूपपुर हाल ग्राम चंगेरी थाना कोतमा की मौत हो गई।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img