Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्करी करते पति-पत्नी गिरफ्तार, धारदार हथियार भी बरामद

भोपाल | आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक दंपत्ति को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलो गांजा और दो धारदार छुरी बरामद की गई है। जप्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई है।

किराए के मकान में फैला रहे थे दहशत

​पुलिस के अनुसार, शंकराचार्य नगर स्थित एक मकान की मालकिन ने सूचना दी थी कि उनका किराएदार आदिल उर्फ अद्दू हाथ में हथियार लेकर दहशत फैला रहा है। थाना प्रभारी श्रीमती शिल्पा कौरव के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, तो कमरे की तलाशी के दौरान आदिल और उसकी पत्नी गुनगुन संकत संदिग्ध अवस्था में मिले।

पुश्तैनी धंधे की आड़ में तस्करी

​तलाशी के दौरान कमरे से प्लास्टिक की बोरी में रखा 3 किलो 921 ग्राम गांजा और लोहे की दो तलवारनुमा छुरियां मिलीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने पुश्तैनी धंधे को जिंदा रखने के लिए झोले में छिपाकर गांजे की सप्लाई करते थे। आरोपी आदिल भोपाल मंडी में हम्माली का काम करता है, जबकि गुनगुन ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी सहेली से बेचने के लिए गांजा लेकर आई थी।

पुलिस की कार्रवाई

​दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8, 20 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहाँ से लाए थे और उनके नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

सराहनीय भूमिका: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पा कौरव, उनि कुंजविहारी सिंह, सउनि यासीन खान और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img