Thursday, February 26, 2026
19.4 C
Bhopal

रूस-यूक्रेन संकट Updates: 240 यात्रियों को लेकर कीव से दिल्ली पहुंचा AI का विमान, सुरक्षित लौटे छात्रोें ने कही ये बातें

रूस-यूक्रेन संकट Updates: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संकट के बीच भारत की सबसे बड़ी चिंता वहां रहे रहे छात्र हैं। ताजा खबर यह है कि भारत सरकार ने इस छात्रों की सुरक्षित वापसी शुरू कर दी है। एयर इंडिया (Air India) का विशेष विमान कीव से नई दिल्ली पहुंच गया है। इनमें 240 यात्री हैं। अधिकांश MBBS के छात्र हैं। देर रात फ्लाइट पहुंची। छात्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच वे यूक्रेन में कैसा महसूस कर रहे थे। छात्रों के मुताबिक, यूक्रेन में अभी तो शांति हैं, लेकिन माहौल में तनाव बढ़ रहा है। इन छात्रों की सुरक्षित वापसी के साथ ही इनके अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। एयर इंडिया कुल 3 फ्लाटइट के जरिए अपने लोगों को भारत लेकर आएगी। यहां देखिए वीडियो

युद्ध को टालेंगे, रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे : बाइडन

यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सेना भेजने से बनी विकट स्थिति के बीच मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया कि वे युद्ध टालने का प्रयास करेंगे लेकिन रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। उन्होंने रूसी कदम को यूक्रेन पर आक्रमण करार दिया। बाइडन ने अपने संबोधन में यह भी साफ किया कि वार्ता के जरिये इस मुद्दे का हल निकालने की कोशिश के साथ ही युक्रेन को हथियार और अन्य सैन्य सामग्री भी दी जाती रहेगी।

पूरी दुनिया की निगाहें मंगलवार को व्हाइट हाउस की ओर लगी थीं। सभी जानना चाहते थे कि यूक्रेन संकट पर अमेरिका का क्या रुख रहता है। टीवी पर अपने संबोधन में उन्होंने रूस के दो प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि मास्को को पश्चिमी देशों से मिलने वाली हर तरह की मदद बंद की जाएगी। हम अपनी तरफ से रक्षात्मक कदम उठा रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को अहम बताते हुए बाइडन ने कहा कि हमारे पास कई तरह के विकल्प हैं। हम यूक्रेन संकट का हल निकालना चाहते हैं। इसी सिलसिले में यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात करने के साथ ही हमने कई बैठकें की हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि यूक्रेन के समर्थन को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं और युद्ध टालने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने नाटो देशों की एक-एक भूमि की रक्षा करने की बात भी कही।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img