Thursday, April 2, 2026
25.6 C
Bhopal

लता दीदी का निधन: पढ़िए पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, विराट कोहली की रिएक्शन्स

Lata Mangeshkar Death Reactions: महान गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। लता दीदी का गानों में अपनी जिंदगी की झलक महसूस करने वाला हर शख्स आज दुखी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने Lata Mangeshkar के निधन पर दुख व्यक्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे लता दीदी से हमेशा प्यार मिला। वे विकसित और मजबूत देश की कामना करती थीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, ‘भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेगी।’ यहां पढ़िए लता मंगेशकर के निधन पर अन्य प्रतिक्रियाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने ट्वीट किया, हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वरकोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हृदय विदारक है।यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

लता मंगेशकर के निधन से मैं ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के मन में जो वेदना व्यक्त हुई है उसको शब्दों में वर्णन करना कठिन है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का धैर्य प्रदान करें। मैं अपनी और संघ की ओर से उनके प्रति श्रद्धांजलि अप्रित करता हूं: RSS प्रमुख मोहन भागवत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लता दीदी के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लता दीदी(लता मंगेशकर) आपके बिना इस देश के गीत और संगीत सूने हैं। आपकी कमी कभी कोई पूरा नहीं कर सकता है। गीत संगीत की देवी मानकर हमेशा आपकी पूजा करते रहेंगे। लता दीदी के चरणों में विनम्र प्रणाम।

मेरा मानना है कि लता दीदी सिर्फ एक शरीर स्वरूप ही नहीं थी वे एक दैवीय अवतरण भी थीं। मुझे गर्व है कि हम उस युग में जन्में हैं जिस युग में लता जी जन्मी थीं। संयोग देखिए कि कल बसंत पंचमी थी और आज उनकी विदाई हुई। परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें: गायक कैलाश खेर, मुंंबई

विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘लता जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके मधुर गीतों ने दुनियाभर में लाखों लोगों को छुआ। सभी संगीत और यादों के लिए धन्यवाद। परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’

स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें: उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की खबर से आहत हूं। निःशब्द हूं। आज हमने देश की सुरीली आवाज खो दी। प्रभु उनकी आत्मा को शांति और परिजनों, प्रशंसकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी’ लता मंगेशकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

दो पल रुका, ख्वाबों का कारवां, और फिर चल दिए, तुम कहाँ – हम कहाँ?? लता मंगेशकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि!!

स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीय लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। लता जी के जाने से भारतीय संगीत जगत में जो शून्य व्याप्त हुआ है वह शायद ही कभी भर पाएगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, ऐसी मेरी प्रार्थना है। ॐ शान्ति

Image

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img