Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

विदिशा के लटेरी के जंगल में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार शव

जिले की लटेरी वन परिक्षेत्र कोटरा में मोर के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम को रात में गश्त के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार शव बरामद हुए। वन विभाग की टीम ने चारों शवों को बरामद कर अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है। विभाग के रेंजर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना 21 जनवरी की रात की है। सेमल खेड़ी मार्ग पर कोटरा के जंगलों में वन विभाग की टीम गश्त पर थी इसी दौरान जंगल में कुछ लोग दिखाई दिए। टीम जब तक पहुंची वे लोग भाग चुके थे। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार शव वहां पड़े हुए थे। रेंजर के अनुसार शिकारियों ने संभवता फंदा बनाकर मोर का शिकार किया है। वन विभाग की टीम ने अब तक इस मामले में किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा है। रेंजर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

जंगल में लकड़ी तस्कर और शिकारी सक्रिय

गौरतलब है कि लटेरी उत्तर और दक्षिण वन परिक्षेत्र में लंबे समय से वन्य प्राणियों के शिकार होने का मामला सामने आता रहा है। इसके अलावा यहां के जंगलों में अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई भी होती है। यहां बड़ी संख्या में लकड़ी तस्कर सक्रिय है। कई बार गश्त के दौरान वन विभाग की टीम और तस्करों में झड़प और गोलीबारी की घटनाएं तक हो चुकी हैं।

Hot this week

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img