Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

ओमिक्रोन के फैलाव को देखते हुए भोपाल में 2 महीने के लिए 16 डाक्टरों की जाएगी भर्ती

इंदौर के बाद भोपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। हर दिन मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा दो हजार से ऊपर है। ओमिक्रोन वैरीअंट के यहां पर 30 मामले मिल चुके हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 16 डॉक्टरों की भर्ती करने की मंजूरी दी है। इन्हें 2 महीने के लिए संविदा पर रखा जाएगा। इनमें आठ स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारी के पद भी शामिल हैं। इनमें फेफड़े के डॉक्टर, मेडिसिन के डॉक्टर और एनएसथीसिया विशेषज्ञ के पद हैं। इसी तरह से 8 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती भी की जा रही है। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इन डॉक्टरों का उपयोग कोरोना वार्ड, सेंपलिंग, फीवर क्लीनिक में लगाई जाएगी।

जिला अस्पताल से लेकर अन्य छोटे अस्पतालों में कहीं भी छाती एवं स्वास रोग के डॉक्टर नहीं है जबकि कोरोना का सबसे ज्यादा असर फेफड़े पर ही होता है। मरीज के गंभीर होने पर वेंटिलेटर लगाने और आईसीयू में ड्यूटी के लिहाज से एनएसथीसिया विशेषज्ञों की भर्ती की जा रही है। चिकित्सा अधिकारियों को मंद लक्षण वाले मरीजों के इलाज में लगाया जाएगा। पहली बार इस तरह की नियुक्ति की जा रही है। इसमें स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारियों में डिग्री वाले डॉक्टर को सवा लाख और डिप्लोमा वाले डॉक्टर को 110000 मानदेय दिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ तिवारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img